रेडमी ने एक साथ लॉन्च किए तीन Smart TV, दमदार साउंड के साथ मिलेगा फुल HD का सपोर्ट, कीमत 13,999 से शुरू

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 23 Jul 2023 09:55 AM IST
सार

Xiaomi Smart TV A सीरीज के तीनों वेरियंट क्वाड कोर A35 चिपसेट से लैस हैं और इनमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ फुल-एचडी डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Xiaomi Smart TV A series launched in india starting price at 13999 with full hd display Specifications
Xiaomi Smart TV A - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने एक साथ अपने तीन नए स्मार्ट टीवी (Xiaomi Smart TV A सीरीज) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत तीन स्क्रीन साइज- 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच में टीवी को पेश किया गया है। स्मार्ट टीवी के साथ डॉल्बी साउंड के साथ 20 वॉट साउंड आउटपुट मिलता है। शाओमी स्मार्ट टीवी A सीरीज के तीनों वेरियंट क्वाड कोर A35 चिपसेट से लैस हैं और इनमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ फुल-एचडी डिस्प्ले मिलता है।

    भारत में शाओमी स्मार्ट टीवी A सीरीज की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर इसे 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर 32 इंच वाला वेरियंट मिलता है। वहीं 40 इंच शाओमी स्मार्ट टीवी 40A की कीमत 22,999 रुपये और 43 इंच शाओमी स्मार्ट टीवी 43A की कीमत 24,999 रुपये है। सभी नए मॉडल 25 जुलाई से Mi.com, Mi Homes, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

    विज्ञापन

    शाओमी स्मार्ट टीवी 32A, शाओमी स्मार्ट टीवी 40A और शाओमी स्मार्ट टीवी 43A, शाओमी के अपने पैचवॉल UI के साथ Google TV पर चलते हैं। गूगल टीवी के साथ इंटीग्रेशन से यूजर्स को एप्स स्ट्रीम करने और अपने होम स्क्रीन पर लाइव टीवी तक पहुंचने की अनुमति मिलेगी। यह एक इनबिल्ट गूगल क्रोमकास्ट सुविधा के साथ आते हैं, जो यूजर्स को अपने फोन से सीधे अपने टीवी पर फिल्में, शो को स्ट्रीम करने की सुविधा देते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें