Republic Day की सबसे बड़ी सेल, 1 साल की वारंटी के साथ 9,499 रुपये में iPhone

यदि आप भी किसी सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं और साथ ही आपको सेकेंड हैंड स्मार्टफोन से कोई परेशानी नहीं है तो आपके लिए अच्छी खबर है। 70वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर टोगोफोगो ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष गणतंत्र दिवस सेल की घोषणा की है। इस सेल में सर्टिफाइड स्मार्टफोन पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। टोगोफोगो पर यह ऑफर 26 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा। आइए जानते हैं कौन-सा स्मार्टफोन कितनी कीमत पर मिल रहा है।

आपको इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है कि आप सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीद रहे हैं क्योंकि टोगोफोगो आपको एक साल की वारंटी भी दे रही है। इस सेल के लिए कंपनी ने शाओमी, ऐप्पल और मोटोरोला जैसी कंपनियों से पार्टनरशिप की है।

इस सेल में आप Xiaomi Mi Max 32GB (3GB RAM) को 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसकी असली कीमत 17,499 रुपये है। इस फोन में 6.4 इंच की डिस्प्ले के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4850एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी।