शाओमी के शानदार सेल्फी कैमरे वाले इस फोन की आज है सेल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 26 Jun 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi RedMi Y2 goes to sale in India from Amazon, Know offers
Xiaomi Redmi Y2

    शाओमी का शानदार सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन रेडमी वाय2 आज फिर से सेल के लिए है। रेडमी वाय2 को आज यानी 26 जून 2018 को अमेजॉन से दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही रेडमी वाई2 के खरीदारों को एयरटेल की ओर से 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 240 जीबी डाटा भी मुफ्त में मिलेगा।

    शाओमी रेडमी वाय2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Y2
    Xiaomi Redmi Y2

    इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी वाय2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें