डुअल कैमरे वाले हॉनर 7A खरीदने का आज है मौका, कीमत 8,999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 26 Jun 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Honor 7A smartphone goes to sale in India with dual rear camera
Honor 7A and Honor 7C

    पिछले महीने ही हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने भारत में दो नए स्मार्टफोन  Honor 7A और Honor 7C को लॉन्च किए हैं। इनमें से हॉनर 7ए की आज फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से सेल होगी। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है।

    हॉनर 7ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 7A
    Honor 7A

    हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। Honor 7A की कीमत 8,999 रुपये है और इसके साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक व 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें