Redmi Note 9S आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 9S आज ग्लोबल लेवल पर होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिल सकते हैं दमदार फीचर्सइससे पहले रेडमी नोट 9 और नोट 9 प्रो भारत में हुआ थे लॉन्च

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) आज 9 सीरीज के एक और दमदार डिवाइस रेडमी नोट 9एस (Redmi Note 9S) को ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को रेडमी नोट 9एस में दमदार बैटरी, एचडी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। इससे पहले कंपनी ने रेडमी नोट 9 और नोट 9 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा था, जिनकी बंपर सेल हुई थी। तो आइए जानते हैं रेडमी नोट 9एस की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी रेडमी नोट 9एस की कीमत मिड रेंज में रखेगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देगी। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि, सेंसर्स की जानकारी अब तक नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स देगी।