शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो हुआ लांच, 4 कैमरे के साथ मिलेगी आईफोन X जैसी डिस्प्ले

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 28 Sep 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro launched With Four Cameras, Display Notch: Price, Specifications, Features
Xiaomi Redmi Note 6 Pro

    तमाम लीक्स के बाद शाओमी ने आखिरकार रेडमी नोट 6 प्रो को लांच कर दिया है। रेडमी नोट 6 प्रो, रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ में 19:9 की नॉच डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है।

    रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत

    रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,990 थाइलैंड भाट यानि करीब 15,700 रुपये है। इस फोन के अन्य वेरियंट के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। थाइलैंड में इस फोन की बिक्री शुरू हो गई है। इस फोन के साथ एमईआई सेल्फी स्टिक या एमआई वाई-फाई रीपीटर फ्री में मिल रहा है।

    विज्ञापन

    सैमसंग के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 कोर की अनबॉक्सिंग

    शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 6 Pro में एंड्रॉयड ओरियो आधारित MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। रेडमी नोट 6 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 20+2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन में एआई, ब्यूटी और पोट्रेट मोड का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने दो दिन के बैकअप का दावा किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें