शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो खरीदने का आज है मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 27 Jun 2018 10:12 AM IST
Xiaomi RedMi Note 5 pro goes to sale in India today via flipkart
Xiaomi RedMi Note 5 Pro

    अगर आप भी शाओमी का स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं आपके पास इस फोन को खरीदने का आज एक और शानदार मौका है। आज यानी 27 जून 2018 को रेडमी नोट 5 प्रो को फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। खासियत की बात करें तो नोट 5 प्रो में आईफोन X जैसा डुअल कैमरा सेटअप है। साथ ही इसमें एलईडी लाइट के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा।

    वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।

    इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...