प्रधानमंत्री मोदी से मिलना है तो यहां आइए, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी सबकुछ है

देश से लेकर दुनियाभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसकों की भरमार है। पीएम मोदी भी अपने चाहनेवालों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रीय हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। इन्हीं फॉलोअर्स और प्रशंसकों में से कई लोग पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं या उनसे मिलना चाहते हैं, लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता है कि आखिर उनसे कैसे संपर्क किया जाए। तो चलिए आज हम पीएम मोदी तक पहुंचने के 5 तरीके आपको बताते हैं।

PM मोदी तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे आसान तरीका सोशल मीडिया है। ऐसे में आप मोदी के वेरिफाइड अकाउंट के जरिए उन तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट्स ये हैं।
www.facebook.com/narendramodi
twitter.com/narendramodi
https://plus.google.com/+NarendraModi,
https://www.youtube.com/user/narendramodi
https://www.instagram.com/narendramodi

सोशल मीडिया के अलावा ई-गवर्नेंस के जरिए भी आप पीएम से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपकोhttps://pgportal.gov.in/pmocitizen/Grievancepmo.aspx. या pmopg.gov.in/pmocitizen/Grievancepmo.aspxपर जाना होगा। यहां आप शिकायत, बधाई और सुझाव के लिए संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा आप नरेंद्र मोदी ऐप (नमो ऐप) से भी पीएम से जुड़ सकते हैं।