शानदार कैमरे वाले शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की सेल आज, एक्सचेंज ऑफर मे 12,000 रुपये तक की छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 13 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 5 Pro goes to sale in India from Flipkart today, price and features
Xiaomi Redmi Note 5 Pro

    शाओमी के नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो को आज एक बार फिर खरीदने का मौका है। फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर होगी और एमआई डॉट कॉम पर होगी। फोन की खासियत की बात करें तो नोट 5 प्रो में आईफोन X जैसा डुअल कैमरा सेटअप है। साथ ही इसमें एलईडी लाइट के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन

    वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। फोन के साथ 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें