OnePlus 6 17 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया लॉन्चिंग तारीख का ऐलान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 25 Apr 2018 11:15 AM IST
OnePlus 6 set to Launch in China on May 17, Company confirm
OnePlus 6

    OnePlus 6 के लॉन्चिंग की तारीख आखिरकार फाइनल हो गई है। कंपनी ने ही वनप्लस 6 के लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है। वनप्लस 6 की लॉन्चिंग चीन में 17 मई को सुबह 10 बजे होगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दी है। कंपनी ने वेबसाइट पर तारीख के साथ The Speed You Need स्लोगन के साथ फोन के लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान किया है। बता दें कि भारत में इस फोन के लॉन्च होने की जानकारी अभी नहीं मिली है। भारत में यह फोन अमेजॉन पर मिलेगा।

    OnePlus 6 के संभावित फीचर्स

    oneplus 6
    oneplus 6

    OnePlus 6 के फीचर्स को लेकर खबर है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा और यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरियंट में मिलेगा। वहीं इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

    इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा।

    इसके अलावा फोन की डिजाइन iPhone X जैसी होगी और इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। वहीं फोन में हैडफोन जैक भी मिलेगा। वनप्लस 6 ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 20 गापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि इस बार फोन में बड़ी बैटरी यानी 350mAh की बैटरी मिलेगी

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें