शाओमी के इस सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज है मौका

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 May 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi redmi note 4 sale on flipkart today
Redmi note 4

    शाओमी का बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 आज एक बार फिर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और mi.com पर आज दोपहर 12 बजे से होगी। वहीं रेडमी 4ए को भी आज एमआई.कॉम से खरीदा जा सकता है। रेडमी नोट 4 के खासियत की बात करें तो सबसे पहले इस पर कम दाम, बढ़िया काम वाला मुहावरा लागू होता है। कम दाम वाले इस रेडमी नोट 4 में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट मिलता है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

    रेडमी 4ए की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी 4ए
    रेडमी 4ए

    रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    रेडमी 4ए में आइडिया के यूजर्स को 343 रुपये के रिचार्ज पर रोज 1 जीबी डाटा और 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग 28 दिनों तक मिलेगी। यह ऑफर 30 मार्च 2017 से 30 जून 2017 तक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें