शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत में फिर हुई कटौती लेकिन इसमें है एक दिक्कत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 24 Jan 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 4 price cut in India
Redmi Note 4

    शाओमी ने अपने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन Redmi Note 4 की कीमत में एक बार फिर से कटौती की है, हालांकि यह कटौती फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट के लिए ही हुई है, बाकी अन्य दो वेरियंट की कीमत में कोई कमी नहीं हुई है। शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत और 10,999 रुपये हो गई जो पहले 11,999 रुपये थी। इस कीमत पर इस फोन को Mi.com, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह फोन पहले Amazon पर नहीं बिकता था लेकिन अब बिकने लगा है। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि कम हुई कीमत सिर्फ ऑनलाइन फ्लेटफॉर्म के लिए ही है ना कि ऑफलाइन स्टोर के लिए।

    शाओमी रेडमी नोट 4 की स्पेसिफिकेशन

    redmi note 4
    redmi note 4

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रो+नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाइट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और 4100mAh की बैटरी है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें