शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने का आज है मौका

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Jun 2017 09:40 AM IST
Xiaomi Redmi Note 4 goes to sale in india from flipkart and mi.com
Redmi Note 4

    शाओमी  का  रेडमी नोट 4  आज एक बार फिर से सेल के लिए है। शाओमी के इस बजट स्मार्टफोन की सेल बुधवार को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम पर होगी, हालांकि रेडमी नोट 4 की यह पहली सेल नहीं है। इससे पहले भी कई फ्लैश सेल में इस फोन की बिक्री हो चुकी है। बजट में बढ़िया फोन साबित होने के कारण इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है।

    शाओमी रेडमी नोट 4 की स्पेसिफिकेशन

    redmi note 4
    redmi note 4

    शाओमी के रेडमी नोट 4 के खासियत की बात करें तो सबसे पहले यह सस्ता फोन है। कम दाम वाले इस रेडमी नोट 4 में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट मिलता है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें