शाओमी रेडमी नोट 4 में हुआ धमाका, कंपनी ने दिया नया फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Jul 2017 10:35 PM IST
Xiaomi Redmi Note 4 catching fire in Bengaluru
Xiaomi Redmi Note 4 Explodes - फोटो : theexplode.com

    भारत में ऑनलाइन सबसे ज्यादा बिकने वाले शाओमी के स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 के ब्लास्ट होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में सिम लगाते समय आग लग गई है और फोन जल गया, हालांकि शिकायत के बाद शाओमी ने नया स्मार्टफोन दे दिया है। यह घटना बैंगलुरू की है।

    फोन में आग लगने का वीडियो theexplode.com पर शेयर किया गया है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दुकानदार फोन में सिम लगाने की कोशिश कर रहा है, तभी अचानक से फोन में आग लग जाती है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि फोन चार्जर से कनेक्ट भी नहीं था।

    लोगों को शायद अभी भी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में ब्लास्ट का किस्सा याद हो, और अब बेंगलूरु में एक दुकान के अंदर शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन में आग लगने का वीडियो सामने आया है। दुकानदार द्वारा, एक ग्राहक के रेडमी नोट 4 में सिम डालने की कोशश के दौरान, फोन में धमाके के बाद आग लग गई और हैंडसेट की पूरी बॉडी बुरी तरह जल गई। इसके बाद कंपनी ने ग्राहकों को नया फोन दे दिया है।

    बता दें कि इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में ब्लास्ट होने की शिकायत आई थी जिसके बाद कंपनी ने सभी फोन को वापस मंगा लिए। वहीं अब नोट 7 का नया वर्जन मार्केट में आने वाला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें