शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने का आज है एक और मौका

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Apr 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
xiaomi redmi note 4 again go to sell today on 12 pm on flipkart
रेडमी नोट 4 - फोटो : bgr

    शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की सेल आज एक बार फिर से फ्लिपकार्ट और Mi.com पर दोपहर 12 बजे से होगी। बता दें कि इस फोन ने 45 दिन सबसे ज्यादा बिकने का रिकॉर्ड भी बनाया है, हालांकि यह फोन कई लोगों को मिल भी नहीं रहा है, क्योंकि सेल शुरू होते ही रेडमी नोट 4 आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है।

    विज्ञापन

    रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें रेडमी नोट 4 में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, हाइब्रिड सिम स्लॉट, एंड्रॉयड मार्शमैलो, 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ है और सेल्फी कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 4100 एमएएच की बैटरी है। साथ ही इंटरनल स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें