शाओमी का Redmi K30 Ultra जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 02 Aug 2020 10:50 AM IST
सार

रेडमी के30 अल्ट्रा सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉटमिल सकता 64 मेगापिक्सल का कैमराप्रीमियम रेंज में हो सकती है कीमत

xiaomi redmi k30 ultra spotted on tenaa certification site know expected price and specs
redmi k30 pro - फोटो : demo pic

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) K30 सीरीज के लेटेस्ट हैंडसेट के30 अल्ट्रा (Redmi K30 Ultra) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट टीना पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रेडमी के30 अल्ट्रा की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।

    टीना सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक, रेडमी के30 अल्ट्रा स्मार्टफोन साइट पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन पुराने के30 के जैसा है। साथ ही इस स्मार्टफोन के बैक पैनल के सेंटर में कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिल सकता है।

    सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी के30 अल्ट्रा में 6.67 इंच का एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा, 512 जीबी स्टोरेज और 4,500 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें