Redmi K30 का 4जी वेरियंट जल्द मार्केट में देगा दस्तक, कंपनी ने किया कन्फर्म

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 06 Dec 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi K30 4G Variant Soon Launched Know Expected Price And Specifications
redmi k30 - फोटो : TechMate01

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) लंबे समय से चर्चा में बने रेडमी के30 (Redmi K30) स्मार्टफोन को ग्लोबल लेवल पर 10 दिंसबर के दिन लॉन्च करने वाली है। साथ ही कंपनी ने टीजर जारी कर साफ कर दिया है कि इस डिवाइस को डुअल 5जी कनेक्टिविटी के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसके अलावा रेडमी के30 के 4जी वेरियंट को भी पेश किया जाएगा। कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट लू वीबिंग ने खुद इस जानकारी को एक पोस्ट के जरिए साझा किया है।

    कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट लू वीबिंग ने पोस्ट में लिखा है कि रेडमी के30 का 4जी वेरियंट जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। साथ ही इस फोन के 4जी वेरियंट को किफायती कीमत के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, रेडमी के30 के 4जी वेरियंट की लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी रेडमी के30 5जी की लॉन्चिंग के साथ इस वेरियंट को पेश करेगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी रेडमी के30 4जी वेरियंट में 6.6 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर देगी। साथ ही यूजर्स को इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट और 6 जीबी रैम +64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, सूत्रों की मानें तो इस फोन के 5जी वेरियंट में चार कैमरे दिए जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अन्य लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन के 4जी वेरियंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) रखेगी। हालांकि, इस फोन के बैक में तीन और फ्रंट में दो कैमरे दिए जा सकते हैं। रेडमी के30 की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें