Redmi K20 भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार, वनप्लस 7 से होगा मुकाबला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 16 May 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi K20 coming soon in India, to be compete with oneplus 7
Xiaomi Redmi K20

    भारतीय मोबाइल बाजार में अब वर्चस्व की लड़ाई हो गई है। पहले यह लड़ाई चाइनीज और भारतीय मोबाइल कंपनियों के बीच थी लेकिन अब यह चाइनीज बनाम चाइनीज हो गया है। अभी हाल ही में वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो लॉन्च किए हैं। अब इसी बीच शाओमी का Redmi K20 भारत में आने को तैयार है। कहा जा रहा है कि रेडमी के20 शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

    शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने के20 के बैनर के साथ ट्वीट करके कहा है कि वेरी सून। हालांकि उन्होंने फोन की लॉन्चिंग तारीख के बारे में या फिर फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने यह इशारा जरूर किया है कि रेडमी के20 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा। मुन कुमार जैन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बधाईयां @OnePlus team! 👏 शहर में एक नया फ्लैगशिप भी है। फ्लैगशिप किलर 2.0. कमिंग सून, होल्ड माय ड्रैगन।'

    विज्ञापन

    कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शाओमी जल्द ही भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसमें एक फ्लैगशिप होगा और दूसरा स्नैपड्रैगन 700 सीरीज के प्रोसेसर के साथ मिड रेंज स्मार्टफोन होगा। यह तो पहले से ही साफ है कि रेडमी के20 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, सुपर वाइड एंगल कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी के20 में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 13 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिल सकता है। रेडमी के20 को एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 और 8GB और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें