शाओमी का Redmi 9 Prime 4 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 02 Aug 2020 05:44 PM IST
सार

रेडमी 9 प्राइम 4 अगस्त को होगा लॉन्चमिल सकता है दमदार डिस्प्ले का सपोर्टबजट रेंज में होगी कीमत

विज्ञापन
xiaomi redmi 9 prime set launch in india on 4 august 2020 know expected price and specs
redmi 9 prime - फोटो : world news

    विस्तार

    शाओमी (Xiaomi) ने अपने एक और किफायती स्मार्टफोन रेडमी 9 प्राइम (Redmi 9 Prime) की लॉन्चिंग तारीख का एलान कर दिया है। इस स्मार्टफोन को 4 अगस्त के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन से जुड़े कई टीजर भी जारी किए हैं, जिनसे इसके कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रेडमी नोट 9 को भारतीय बाजार में पेश किया था।

    कंपनी के मुताबिक, रेडमी 9 प्राइम का लॉन्चिंग कार्यक्रम चार अगस्त को दोहर 12 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन रेडमी 9 प्राइम में मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 6.53 इंच का डिस्प्ले और 5,020 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट दे सकती है। हालांकि, अभी तक कैमरे की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें