शाओमी रेडमी 6 को खरीदने का आज है शानदार मौका, मिलेगी नॉच डिस्प्ले

शाओमी का हाल ही में भारत में लांच हुआ रेडमी 6 प्रो आज यानि 9 अक्टूबर को सेल के लिए है। रेडमी 6 प्रो को आज दोपहर 12 बजे से अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट और एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। रेडमी 6 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें नॉच डिस्प्ले दिया गया है जैसा कि आईफोन X में है। नॉच को छिपाया भी जा सकता है।
शाओमी रेडमी 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.84 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा। फोन में नॉच डिस्प्ले मिलेगी। वहीं इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 जीबी/4जीबी रैम और 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
रेडमी 6 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक लेंस 12 और दूसरा 5 मेगापिक्सल है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ , वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है।
इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने दो दिन की बैकअप का दावा किया है। यह फोन रेड, रोज गोल्ड, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। रेडमी 6 प्रो के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमतें क्रमशः 10,999 और 12,999 रुपये है।