शाओमी रेडमी 6 प्रो की पहली सेल आज, मिलेगी शानदार डिस्प्ले

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 11 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 6 Pro first sale in India from Amazon and mi.com
Xiaomi Redmi 6 Pro

    भारत में बजट स्मार्टफोन बाजार में पहले पायदान पर पहुंच चुकी शाओमी ने 5 सितंबर को भारत में तीन नए स्मार्टफोन, रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो लांच किए थे। इनमें से रेडमी 6 की पहली सेल 10 सितंबर को हुई थी, वहीं अब रेडमी 6 प्रो की आज यानि 11 सितंबर को पहली सेल है।

    रेडमी 6 प्रो को आज दोपहर 12 बजे से अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट और एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। रेडमी 6 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें नॉच डिस्प्ले दिया गया है जैसा कि आईफोन X में है। नॉच को छुपाया भी जा सकता है।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.84 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा। फोन में नॉच डिप्सले मिलेगी। वहीं इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 जीबी/4जीबी रैम और 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक लेंस 12 और दूसरा 5 मेगापिक्सल है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ , वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है।

    इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने दो दिन की बैकअप का दावा किया है। यह फोन रेड, रोज गोल्ड, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। रेडमी 6 प्रो के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमतें क्रमशः 10,999 और 12,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें