शाओमी रेडमी 6 की पहली सेल आज, यह है कंपनी का सबसे सस्ता डुअल रियर कैमरा वाला फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 10 Sep 2018 10:00 AM IST
Xiaomi Redmi 6 first sale in India Today, via Flipkart and Mi.com
Xiaomi Redmi 6

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने तीन स्मार्टफोन लांच किए हैं जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो शामिल हैं। इनमें से रेडमी 6 प्रो में नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं तीनों फोन में फेस अनलॉक और पोट्रेट मोड मिलेगा। इसके अलावा तीनों फोन में दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड के लिए तीन स्लॉट मिलते हैं। इनमें से रेडमी 6 की आज यानि 10 सितंबर को भारत में पहली सेल हैै। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से आज दोपहर 12 बजे से होगी।

    शाओमी रेडमी 6 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो रेडमी 6 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 256GB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज मिलेगी।

    सैमसंग के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 कोर की अनबॉक्सिंग

    इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्स का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, 3000mAh की बैटरी और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक है।

    रेडमी 6 के 3 जीबी रैम व 32 स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। टेलीकॉम कंपनियों की ओर से मिलने वाले ऑफर्स के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें