शाओमी रेडमी 5ए से कितना अलग है रेडमी 6ए: कीमत से लेकर फीचर्स तक

शाओमी ने आज भारत में तीन नए स्मार्टफोन लांच किए हैं जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो शामिल हैं। रेडमी 6ए और रेडमी 6 को पहले ही चीन में लांच किया जा चुका था, जबकि रेडमी 6 प्रो को आज पहली बार लांच किया गया। इनमें से रेडमी 6ए पिछले साल लांच हुए रेडमी 5ए का अपग्रेडेड वर्जन है। तो आइए जानते हैं रेडमी 6ए, रेडमी 5ए से कितना अलग है। इस इवेंट में कंपनी ने बताया कि शुरुआत के कुछ महीनों तक ही रेडमी 5ए की शुरुआती कीमत 5,999 होगी। इसके बाद कीमत बढ़ाई जा सकती है।
शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले शाओमी रेडमी 5ए की बात करें तो इसमें 5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1240 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB/3GB रैम और 16/32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, GPRS/EDGE, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है यानि सिम के लिए अलग से स्लॉट मिलेगा। इसमें 3000mAh की बैटरी है दी गई है और इसके 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है।
शाओमी रेडमी 6ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में भी डुअल सिम वीओएलटीई सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720X1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर है। फोन में 2/3 जीबी रैम के साथ 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। रेडमी 6ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ प्रोट्रेट मोड मिलेगा यानि आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है। रेडमी 6 ए के 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 और 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरज की कीमत 6,999 रुपये है।