Xiaomi ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन रेडमी 6 व रेडमी 6ए, जानें खासियत

चीन की एप्पल कही जाने वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने घरेलूू बाजार में मंगलवार को दो नए स्मार्टफोन रेडमी 6 और रेडमी 6ए लॉन्च किए हैं। दोनों फोन की खासियतों की बात करेंं तो एक में डुअल रियर कैमरा सेटअप और दोनों में फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। इसके अलावा दोनों फोन में शाओमी का वर्चुअल असिस्टेंट Xiao का सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि रेडमी 6 पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 5 का और रेडमी 6ए रेडमी 5ए का अपग्रेडेड वर्जन है। दोनों फोन के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है। आइए जानते हैं दोनों फोन की और कीमत और खासियतों के बारे में।
शाओमी रेडमी 6 की कीमत और खासियत

फोन के फीचर्स की बात करें तो रेडमी 6 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 256GB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज मिलेगी।
इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्स का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक है। चीन में शाओमी रेडमी 6 के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 799 चीनी युआन यानि करीब 8,400 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी मॉडल की कीमत 999 चीनी युआन यानि करीब 10,500 रुपये है।
शाओमी रेडमी 6ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 2 जीबी रैम के ासाथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
रेडमी 6ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ प्रोट्रेट मोड मिलेगा यानि आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है। चीन में इस फोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 599 चीनी युआन यानि करीब 6,300 रुपये है।