शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की सेल आज, मिल रहा है 2,200 रुपये का कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 29 Mar 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 5A again goes to sale in India today via Flipkart and mi.com
Xiaomi Redmi 5A

    शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 5ए को खरीदने का आज एक बार फिर से शानदार मौका है। इस फोन की फ्लैश सेल आज यानी 29 मार्च 2018 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से शुरू होगी। बता दें कि इस फोन का 4,999 रुपये वाला ऑफर खत्म हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत अब 5,999 रुपये कर दिया है। दरअसल शाओमी ने पिछले साल दिसंबर ने रेडमी 5ए को भारत में 'देश का स्मार्टफोन' के नाम से लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने बताया था कि इस फोन की वास्तविक कीमत 5,999 रुपये है लेकिन कुछ महीनों तक इसकी बिक्री 4,999 रुपये में होगी।

    Xaiomi रेडमी 5ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi 5A
    Xiaomi Redmi 5A

    शाओमी रेडमी 5ए में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 8 दिन के बैकअप का दावा किया है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये और 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत अब 5,999 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें