7,000 रुपये से कम में मिल रहा 4000mAh की बैटरी और डुअल कैमरे वाला यह स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 29 Mar 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
InFocus Vision 3 dual camera phone at Rs 6,999
InFocus Vision 3

    अगर यह कहा जाए कि अब सिंगल कैमरे वाले स्मार्टफोन के दिन लद गए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि आजकल हर कोई डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन खोज रहा है। यूजर्स की डिमांड को देखते हुए मोबाइल कंपनियां भी बाजार में सस्ते डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। अगर आप भी किसी सस्ते डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप अमेजॉन से इनफोकस विजन 3 फोन खरीद सकते हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा है और इसकी कीमत 7 हजार रुपये से कम है।

    Infocus Vision 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    InFocus Vision 3
    InFocus Vision 3

    इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक का MTK6737H क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर डुअल कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 4000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है

    विज्ञापन

    इस फोन के साथ एयरटेल दे रहा है फ्री में 90 जीबी डाटा

    Airtel
    Airtel

    इनफोकस ने एयरटेल के साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत इनफोकस के विजन 3 स्मार्टफोन के यूजर्स को 90 जीबी डाटा मिलेगा। इसके लिए फोन में एयरटेल का सिम लगाना होगा और पहला प्रीपेड रिचार्ज 349 रुपये का कराना होगा। इस प्लान के तहत अधिकतम 6 रिचार्ज पर 15 जीबी यानी कुल 90 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। डाटा के लिए क्लेम करने के लिए नए फोन में माय एयरटेल ऐप डाउनलोड करें। अब Handset Bundled offer for you पर क्लिक करें। इसके बाद Activate now पर क्लिक करें। इसके बाद आपको डाटा बेनिफिट मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें