शाओमी के सबसे सस्ते फोन रेडमी 4ए खरीदने का आज है मौका

शाओमी का सबसे सस्ता और दमदार स्मार्टफोन रेडमी 4ए आज सेल के लिए है। इस फोन की बिक्री आज अमेजॉन इंडिया से दोपहर 12 बजे से होगी। रेडमी 4ए ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में उपलब्ध है। हालांकि इस फोन की यह पहली सेल नहीं है। इससे पहले भी इस फोन की कई फ्लैश सेल हो चुकी है।
ये भी पढ़ेंः आज से ओपन सेल में मिलेगा शाओमी रेडमी नोट 4, यहां से खरीदें
शाओमी रेडमी 4ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढेंः वोडाफोन लाया नया प्लान, 348 रुपये में सबकुछ अनलिमिटेड
फोन में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G,वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।