रेडमी 4 की तीसरी सेल आज, यहां से खरीदें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4 third sale today via amazon
Redmi 4

    शाओमी का हाल ही में लॉन्च हुआ सस्ता और दमदार फोन रेडमी 4 की आज तीसरी सेल है। फोन की बिक्री मंगलवार की दोपहर 12 बजे से अमेजॉन और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट एमआई.कॉम पर होगी।

    बता दें कि शाओमी का यह अब तक का सबसे दमदार फोन है। 23 मई 2017 को हुई पहली सेल में इस फोन के चंद मिनटों में ही 25 लाख यूनिट बिके थे। इसका दावा खुद कंपनी ने ट्वीट करके किया था।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    redmi 4
    redmi 4

    रेडमी 4 की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें 6,999 रुपये की बजट में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो कि इससे पहले लॉन्च हुए रेडमी 4ए में नहीं था। रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है। रेडमी 4 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। फोन की कीमत क्रमशः /6,999 रुपये/8,999 रुपये/10,999 रुपये है। बता दें कि आज की सेल में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की सेल नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रेडमी 4 के साथ मिलने वाले ऑफर

    Redmi 4
    Redmi 4

    फोन के साथ अगर आप कवर भी खरीदते हैं तो यह आपको 499 रुपये की जगह 349 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा शाओमी का हेडफोन 599 रुपये में, यस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये का फ्लैट कैशबैक, गोआईबीबो पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5,000 रुपये तक की छूट, वोडाफोन की ओर से 5 महीने तक 45 जीबी डाटा फ्री, और किंडल ऐप डाउनलोड करके साइन करने पर किंडल बुक्स खरीदने के लिए 200 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा।

    ऐसे करें बुकिंग

    रेडमी 4
    रेडमी 4

    सेल शुरू होने से 5 मिनट पहले अमेजॉन या एमआई.कॉम पर अपनी आईडी बना लें। इसके बाद आईडी में अपनी प्रोफाइल में डिफॉल्ट एड्रेस डाल लें। इसका फायदा ये होगा कि आपका समय बचेगा और आप फोन बुक करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा आप क्रोम ऑटोफिल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें