एंड्रॉयड में बग खोजने पर गूगल देगा 1.25 करोड़ रुपये

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Jun 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
Google will pay hackers 200000 dollers for finding bug in Android
गूगल - फोटो : source

    हाल ही जूडी मालवेयर से 36 मिलियन एंड्रॉयड मोबाइल प्रभावित होने के बाद गूगल ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट गूगल एंड्रॉयड में बग खोजने वाले आम आदमी या हैकर्स को $200,000 यानी करीब 1.28 करोड़ रुपये देगी।

    एंड्रॉयड अपनी सिक्योरिटी को लेकर हमेशा से बदनाम रहा है। आए दिन एंड्रॉयड ऐप में बग और मालवेयर मिलने की खबरें आती रहती हैं। इसके लिए गूगल ने 2 साल पहले बग बाउंटी प्रोग्राम की शुरुआत की थी जिसके तहत बग खोजने और रिपोर्ट करने पर इनाम दिया जाता है। पहले जहां इनाम की राशि $50,000 यानी करीब 32 लाख रुपये थी, वहीं अब करीब 1.28 करोड़ रुपये हो गई है।

    विज्ञापन

    क्या है बग बाउंटी प्रोग्राम और कितनी है इनाम की राशि ?

    android
    android

    बता दें कि एप्पल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर और गूगल जैसी कंपनियां अपनी खामियों को उजागर करने के लिए बग बाउंटी प्रोग्राम चलाती हैं। इस बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत पिछले कुछ सालों में खामियां निकालने के लिए इनाम दिया जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाल ही में एक ऐसे ऐप का पता चला है जो मालवेयर  था और उसे करीब 36 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप का नाम जूडी (Judy) था। दरअसल सिक्टोरिटी फर्म चेक प्वाइंट ने प्ले-स्टोर पर 41 मालवेयर ऐप की पहचान की है जिनमें से एक जूडी भी था। रिपोर्ट के बाद गूगल ने जूडी को प्ले-स्टोर से हटा दिया है और बाकी ऐप को हटाने का काम चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप साउछ कोरिया की कंपनी ने तैयार किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें