Poco F1 के इस वेरियंट की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती

शाओमी ने अपने स्मार्टफोन पोको एफ1 (Poco F1) की कीमत में सीमित समय के लिए 2,000 रुपये की कटौती की है। कटौती के साथ पोको एफ1 को 25 मार्च से 28 मार्च तक खरीदा जा सकता है, हालांकि यह कटौती Poco F1 के सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में हुई है। इस दौरान पोको एफ1 के 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमतें यथावत रहेंगी।
इस कटौती के बाद पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को दो हजार रुपये की कटौती के साथ 20,100 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, एमआई होम और एमआई की वेबसाइट से होगी।
शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन
शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128/256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का होगा। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और क्वॉलकॉम का क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगी।