शाओमी POCO F1 22 अगस्त को भारत में होगा लांच, कीमत लीक

शाओमी नए ब्रांड POCO के साथ 22 अगस्त को भारत में अपना नया और पहला स्मार्टफोन POCO F1 लांच करने वाली है और इसी बीच शाओमी पोको एफ1 की कीमत लीक हो गई है। मायस्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi POCO F1 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,000 रुपये के करीब होगी और अगर ऐसा सच में हुआ तो पोको एफ1 25,000 रुपये की रेंज में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लांच होने वाला दुनिया का सबसे सस्ता फोन होगा। खबर यह भी है कि शाओमी पोको एफ1 को 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भी पेश करेगी।
शाओमी पोको एफ 1 की स्पेसिफिकेशन
वैसे तो पोको एफ1 के फीचर्स के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2246 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 मिलेगी। इसके अलावा फोन में 2.8GHz का क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू और एंड्रॉयड ओरियो आधारित MIUI 9.5 मिलेगा। इसके अलावा फोन में कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
शाओमी पोको एफ1 का कैमरा
लीक रिपोर्ट की मानें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का होगा। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और क्वॉलकॉम का क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगी।