क्वाड कैमरा सेटअप और शानदार डिजाइन के साथ आएगा Xiaomi Mix Fold 3, लॉन्च तारीख आई सामने
Xiaomi Mix Fold 3 में Leica-ब्रांडेड क्वाड-कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और क्रीम कलर शेड्स में पेश किया जा सकता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 3 की लॉन्च तारीख सामने आ गई है। कंपनी ने फोन को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मिक्स फोल्ड 3 इसी महीने 14 अगस्त को मार्केट में एंट्री करेगा। बता दें कि यह कंपनी का Mix Fold 2 और Mi Mix Fold के बाद तीसरा फोल्डेबल फोन होने वाला है।
कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है। टीजर में फोन का बैक डिजाइन भी रिवील हो गया है। फोन में क्वाड-कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। बता दें कि शाओमी मिक्स फोल्ड 3 का सीधा मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5, ऑनर मैजिक V फोल्ड और Pixel फोल्ड से होगा।
शाओमी का कहना है कि फोन को पहले घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी द्वारा जारी Xiaomi Mix Fold 3 के टीजर के अनुसार, इसमें पीछे की तरफ Leica-ब्रांडेड क्वाड-कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। फोन को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और क्रीम कलर शेड्स में पेश किया जा सकता है। टीजर के अनुसार, फोन को Xiaomi Mix Fold 2 के मुकाबले बड़े स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल से लैस किया गया है। कैमरा मॉड्यूल में चार कैमरा रिंग भी देखने मिलते हैं। फोन के साथ फ्लैश का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल काफी फ्रेश लग रहा है।