अब तक की सबसे कम कीमत पर Macbook Air M2 को खरीदने का मौका, यहां मिल रहा बेस्ट ऑफर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 09 Aug 2023 01:24 PM IST
सार

Macbook Air M2 में 13.6 इंच डिस्प्ले के साथ मेटल यूनीबॉडी डिजाइन मिलता है। इसमें 30W का यूएसबी टाईप-सी एडाप्टर है। बैटरी को लेकर 18 घंटे के बैकअप का दावा है।

विज्ञापन
apple Macbook Air M2 at the lowest price on flipkart know offer and specifications
Macbook Air M2 - फोटो : Apple

    विस्तार

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 4 अगस्त से इंडिपेंडेंस डे सेल चल रहा है। आज यानी 9 अगस्त को इस सेल का आखिरी दिन है। इस सेल में एपल प्रोडक्ट जैसे एयरपॉड्स, आईफोन और मैकबुक पर दमदार डिस्काउंट देखने मिल रहा है। यदि आप Macbook Air M2 को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे बढ़िया मौका है। फ्लिपकार्ट सेल में Macbook Air M2 को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। चलिए जानते हैं इसपर मिल रहे ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    मैकबुक एयर एम 2 के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,19,990 रुपये है, लेकिन सेल में लैपटॉप को 10 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1,07,910 रुपये में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं Macbook Air M2 के साथ 50 हजार से अधिक की खरीद पर HDFC बैंक डेबिट कार्ड ईएमआई पर फ्लैट 3,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

    विज्ञापन

    एपल की आधिकारिक साइट पर मैकबुक एयर एम 2 को 1,14,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। यहां आपको आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर Macbook Air M2 की खरीद पर 17,900 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल का यह मैकबुक एयर M2 चिपसेट के साथ आता है। लैपटॉप में 13.6 इंच डिस्प्ले के साथ मेटल यूनीबॉडी डिजाइन मिलता है। लैपटॉप में 1080p वेब कैमरा के साथ 2K डिस्प्ले मिलता है। यह मैगसेफ चार्जिंग और टाइप-सी चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें