Xiaomi Mix Fold 3 स्मार्टफोन लॉन्च, दावा- Galaxy Z Fold 5 से है पतला
Xiaomi Mix Fold 3 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX 800 सेंसर है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है, तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस भी 10 मेगापिक्सल का है।

विस्तार
शाओमी ने चीन में आयोजित अपने मेगा इवेंट में Xiaomi Mix Fold 3 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फोल्डेबल फोन है। Xiaomi Mix Fold 3 की बिक्री चीन में 16 अगस्त से शुरू होगी, हालांकि भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। दावा किया जा रहा है कि Xiaomi Mix Fold 3, Samsung Galaxy Z Fold 5 के मुकाबले पतला है। Xiaomi Mix Fold 3 के साथ डुअल E6 OLED डिस्प्ले है।
Xiaomi Mix Fold 3 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 चीनी युआन यानी करीब 1,03,000 रुपये है। फोन के टॉप वेरियंट यानी 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 चीनी युआन यानी करीब 1,26,600 रुपये है।
Xiaomi Mix Fold 3 में 8.03 इंच की प्राइमरी E6 एमोलेड LTPO डिस्प्ले है। इसमें 6.56 इंच की दूसरी डिस्प्ले है जो कि एमोलेड है। Xiaomi Mix Fold 3 में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम के साथ 1 टीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज है। फोन को 135 डिग्री तक फोल्ड किया जा सकेगा।
- स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 6 Max, इसमें है 14 इंच की डिस्प्ले
- Samsung यूजर्स की मौज: मिलने वाला है UI 6.0 का अपडेट, नए फीचर्स से लेकर डिजाइन तक जानें सबकुछ
- Google से घर बैठे कमा सकते हैं लाखों, जान लें तरीका
- Burj khalifa: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानियों की हुई फजीहत, बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा झंडा, वीडियो वायरल