भारत में 5 हजार रुपये महंगा हुआ Xiaomi का 55 इंच वाला Mi TV 4

Xiaomi ने अपने Mi LED TV 4 की कीमत भारत में बढ़ा दी है। अब इस टीवी को आपको 44,999 रुपये में खरीदना होगा, पहले इस 55 इंच वाले टीवी की कीमत 39,999 रुपये थी। बता दें कि एमआई एलई़डी टीवी 4 के साथ कंपनी ने रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में भी 1 हजार रुपये की वृद्धि की है। कीमत में इजाफा को लेकर कंपनी ने कहा है कि PCBA (प्रिंटेट सर्किट बोर्ड असेंबली) को भारी मात्रा में भारत आयात करना पड़ रहा है और सरकार ने इसके टैक्स में भी हाल ही में वृद्धि की है।
शाओमी के इस टीवी के खासियत की बात करें तो इसमें 55 इंच की डिस्प्ले है। टीवी में एल्यूमिनियम का फ्रेम और स्टैंड है और यह 4.9 एमएम अल्ट्रा थीन है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह टीवी सैमसंग गैलेक्सी एस 8 से भी पतला और एक सिक्के के मोटाई का है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला टीवी है।
इस टीवी में भी फोन जैसा बेजल (किनारा) नहीं होगा। इस टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन मिलेगा।इसमें एचडीआर सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 मिलेगा। वहीं कंपनी ने वीडियो कंटेंट के लिए हॉटस्टार, वूट, सोनी लाइव और हंगामा जैसी कंपनियों से पार्टनरशिप की है।
इसमें एक पैचवॉल फीचर है जिसकी मदद से आप वीडियो कंटेंट को टीवी के होम स्क्रीन पर रख सकेंगे। टीवी के साथ 11 बटन वाला रिमोट भी मिलेगा। इस रिमोट से ही आप सेटअप बॉक्स को भी कंट्रोल कर सकेंगे। यानी आपको दो रिमोट की जरूरत नहीं होगी।