Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट वैक्यूम क्लिनर रोबोट, मोबाइल एप से होगा कंट्रोल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Apr 2020 01:35 PM IST
सार

Mi Robot Vacuum-Mop P में मौजूद हैं 12 सेंसर्सनेविगेशन सिस्टम से भी लैस है यह रोबोटमिलेगा क्वाॉडकोर प्रोसेसर का सपोर्ट

Xiaomi Mi Robot Vacuum Mop-P launched in India With Laser Navigation System
Mi Robot Vacuum Mop-P - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    शाओमी ने अपने क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट के तहत भारत में अपना स्मार्ट वैक्यूम क्लिनर पेश किया है जिसे एमआई रोबोट वैक्यूम एमओपी पी रोबोट (Mi Robot Vacuum-Mop P robotic) नाम दिया गया है। शाओमी के इस रोबोट वैक्यूम क्लिनर में लेजर डिटेक्ट सिस्टम (LDS) दिया गया है जो कि नेविगेशन का काम करता है। इसके अलावा इस वैक्यूम क्लिनर में 12 सेंसर्स दिए गए हैं जो कि एमआई होम एप को सपोर्ट करते हैं। बता दें कि शाओमी ने सबसे पहले इस वैक्यूम क्लिनर को साल 2016 में चीन में लॉन्च किया था। शाओमी के इस वैक्यूम क्लिनर का मुकाबला यूरोका फोर्ब्स के वैक्यूम क्लिनर से होगा।

    Mi Robot Vacuum-Mop P की कीमत और उपलब्धता

    एमआई रोबोट वैक्यूम क्लिनर की कीमत 29,999 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे 2,999 रुपये की ई-एमआई पर भी खरीदा जा सकता है। एमआई क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म से इसे ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 15 अप्रैल से होगी।

    Mi Robot Vacuum-Mop P की स्पेसिफिकेशन

    इस रोबोट वैक्यूम क्लिनर में जापानी ब्रशलेस मोटर है जिसकी क्षमता 2,100Pa सक्शन पावर है। नेविगेशन सिस्टम की मदद से घर की मैपिंग करने में यह रोबोट माहिर है। कंपनी का दावा है यह रोबोट आठ मीटर तक स्कैन करता है और इसका सैंपलिंग रेट 2,016 टाइम्स प्रति सेकेंड है। इस वैक्यूम क्लिनर में झाड़ू लगाने के साथ-साथ पोंछा लगाने की भी सुविधा है। इस रोबोटे के साथ एक पानी की छोटी-सी टंकी भी अटैच होगी जिसमें तीन गियर दिए गए हैं।

    इस वैक्यूम क्लिनर को एमआई होम एप से कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकेगा। आप चाहें तो सफाई के लिए शिड्यूल भी कर सकते हैं। एप की मदद से आप वर्चुअल दीवार भी बना सकते हैं। इसमें एक क्वॉडकोर Cortex-A7 सीपीयू और डुअल कोर माली 400 जीपीयू है। इसमें 3200mAh की बैटरी है जो ऑटोमेटिक चार्जिंग को सपोर्ट है। एक बार की चार्जिंग में यह रोबोट 60-130 मिनट तक काम करेगा। इसमें Wi-Fi 802.11 है। इसकी आवाज 70 डेसीबल है और इसका वजन 3.6 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें