महिलाओं के लिए पांच बेस्ट Eyebrow ट्रिमर, शुरुआती कीमत मात्र 214 रुपये

लॉकडाउन के कारण पिछले तीन महीने से अधिक समय से लोग अपने घरों में कैद हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा लोगों को दिक्कत सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद होने के कारण हो रही है। ऐसे वक्त में पर्सनल केयर सामानों की मांग अधिक हो गई है जिनमें ट्रिमर और अन्य प्रोडक्ट्स शामिल हैं। चलिए आज हम आपको पांच बेस्ट आईब्रो ट्रिमर (Eyebrow Trimmers) के बारे में बताते हैं...

Owme Eyebrow Trimmer
यदि आपके चेहरे पर अनचाहे बाल हैं या फिर आईब्रो की शेप को लेकर परेशान हैं तो यह ट्रिमर आपके लिए बेस्ट है। इसमें आपको 2mm या 4mm की कंघी को भी सेलेक्ट करने का विकल्प मिलेगा। इसमें टू साइडेड एडजस्टेबल ऑप्टिमल आईब्रो शेपिंग भी है। खास बात यह है कि इसके इस्तेमाल करने के बाद आपकी त्वचा लाल नहीं होगी। इस ट्रिमर की कीमत 499 रुपये है।

XClub Sweet Sensitive Touch Eyebrows Trimmer
इस ट्रिमर को खासतौर पर आंख जैसी संवेदनशील जगहों के बाद हटाने के लिए डिजाइन किया गया है। आंख और आईब्रो के आसपास की त्वचा किसी भी अन्य जगह के मुकाबले नाजुक होती है। इसमें कंघी के साथ-साथ ब्लेड भी दिया गया है। यदि आप कम कीमत में किसी अच्छे आईब्रो ट्रिमर की तलाश में हैं तो यह ट्रिमर आपके लिए परफेक्ट है। इसकी कीमत महज 214 रुपये है।