शाओमी के Mi Note 10 और 10 प्रो हुए लॉन्च, मिलेगा 108 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 07 Nov 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Note 10 And Note 10 Pro Launched Know Price Specifications
Mi Note 10 And Note 10 Pro - फोटो : @pxtimes

    दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने स्पेन में एमआई नोट 10 और नोट 10 प्रो को लॉन्च कर दिया है। लोगों को इन दोनों वेरियंट्स में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इससे पहले नोट 10 सीरीज की कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी, जिन्में फीचर और कीमत का पता चला था। वहीं, यह फोन सीसी9 प्रो का ग्लोबल वेरियंट भी है। इसके अलावा नोट 10 सीरीज में दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। तो आइए जानते हैं नोट 10 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने नोट 10 के छह जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की 549 यूरो (43,200 रुपये) और नोट 10 प्रो के आठ जीबी रैम +256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 649 यूरो (51,000 रुपये) रखी है। वहीं, ग्राहक इन दोनों फोन को ग्लेशियक व्हाइट, ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

    विज्ञापन

    एमआई नोट 10 और नोट 10 प्रो इटली के ग्राहकों के लिए 15 नवंबर से उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी तरफ जर्मनी के ग्राहक इस फोन को 11 नवंबर से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। फिलहाल, कंपनी ने दोनों फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले शाओमी ने मंगलवार को चीन में सीसी9 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि दोनों फोन में केवल रैम और स्टोर का ही अंतर है। साथ ही कंपनी ने नोट 10 और नोट 10 प्रो के कैमरा में 7P और 8P स्पोर्ट्स लेंस दिया है। इसके साथ ही यूजर्स को 5x ऑप्टिकल जूम, 10x हाइब्रिड जूम, 50x डिजिटल जूम मिलेगा। वहीं, यूजर्स इन दोनों फोन से पोर्ट्रेट ब्लर एडजस्टमेंट, 4के वीडियो, स्लो-मोशन एचडी वीडियो और नाइट मोड जैसे फीचर्स के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

    कंपनी ने इन दोनों फोन में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस सीरीज के फोन्स को ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट मिला है। वहीं, दोनों फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।

    कैमरा की बात करें तो नोट 10 और 10 प्रो में पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, पांच मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और दो मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, यूजर्स 32 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने दोनों फोन में डुअल नैनो सिम, 4जी VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 5,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें