दुनिया के सबसे पतले Mi LED TV 4 की पहली सेल आज, जानें कीमत और खासियत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 22 Feb 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi LED TV 4 goes to sale in India via Flipkart and mi.com
Mi LED Smart TV 4

    शाओमी द्वारा हाल ही में भारत में रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो के साथ लॉन्च किए गए Mi LED TV 4 की भी गुरुवार को पहली फ्लैश सेल है। सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से एमआई.कॉम और फ्लिपकार्ट पर होगी। इस एलईडी टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले है।

    टीवी में एल्यूमिनियम का फ्रेम और स्टैंड है जो कि 4.9 एमएम अल्ट्रा थीन है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह टीवी सैमसंग गैलेक्सी एस 8 से भी पतला और एक सिक्के के मोटाई का है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला टीवी है। इस टीवी में भी फोन जैसा बेजल (किनारा) नहीं होगा। इस टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन मिलेगा।

    विज्ञापन

    इसमें एचडीआर सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 मिलेगा। वहीं कंपनी ने वीडियो कंटेंट के लिए हॉटस्टार, वूट, सोनी लाइव और हंगामा जैसी कंपनियों से पार्टनरशिप की है। इसमें एक पैचवॉल फीचर है जिसकी मदद से आप वीडियो कंटेंट को टीवी के होम स्क्रीन पर रख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी के साथ 11 बटन वाला रिमोट भी मिलेगा। इस रिमोट से ही आप सेटअप बॉक्स को भी कंट्रोल कर सकेंगे। यानी आपको दो रिमोट की जरूरत नहीं होगी। इस टीवी की कीमत 39,999 रुपये है। लॉन्चिंग के साथ कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें