Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया नया होम सिक्योरिटी कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना एमआई होम सिक्योरिटी कैमरा बेसिक लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने एमआई होम सिक्योरिटी 360 लॉन्च किया था। शाओमी के नए होम सिक्योरिटी कैमरे की खासियत यह है इसकी मदद से आप 1080 पिक्सल पर 130 डिग्री वाइड एंगल के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इस कैमरे की खासियतों की बात करें तो इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट है और साथ ही इसमें पावर डिटेक्शन इंजन, इंफ्रेड नाइट विजन के साथ टॉक बैक फीचर भी दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें सिक्योर लोकल स्टोरेज और क्लाउड एनएएस (NAS) स्टोरेज भी मिलेगी। इस कैमरे की कीमत 2,299 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से हो रही है।
कैमरे के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसकी मदद से 20 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से वीडियो रिकॉर्ड होगा। इसमें एमआई मोशन डिटेक्शन भी है। इसके अलावा इसमें 5 वोल्ट-1 एम्पीयर का पावर इनपुट, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और वाई-फाई का सपोर्ट है।
- टेक्नो कैमन iAce2x हुआ लॉन्च, 8 हजार रुपये से कम में 3GB के साथ 32GB स्टोरेज
- TECNO CAMON iAce2x की अनबॉक्सिंग, सिर्फ 7,599 रुपये में 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज
- काम की खबर: एजेंसी जाकर खुद लीजिए गैस सिलेंडर, कंपनी आपको देगी पैसा
- मॉल में बर्गर खाने गए 500 लोगों को लगा 50 लाख का चूना, आप भी हो सकते हैं शिकार