टेक्नो कैमन iAce2x हुआ लॉन्च, 8 हजार रुपये से कम में 3GB के साथ 32GB स्टोरेज

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टेक्नो इंडिया (Tecno) ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम TECNO CAMON iAce2x है। इस फोन की खासियत यह है इसमें डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें 360 डिग्री की एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिल रही है और वह भी 8,000 रुपये से भी कम कीमत में।
TECNO CAMON iAce2x की स्पेसिफिकेशन
टेक्नो कैमन आईएस2एक्स की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 5.5 इंच की HD+ फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन का वजन 150 ग्राम है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का 2.0GHz का हीलियो A22 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित हाई ओएस 4.1 मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः काम की खबर: एजेंसी जाकर खुद लीजिए गैस सिलेंडर, कंपनी आपको देगी पैसा
इस फोन में 3 जीबी के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन मिडनाइट ब्लैक, शैंपेन गोल्ड और नीबूला ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगी। अब फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा वीजीए कैमरा है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी और साथ ही एआई का भी सपोर्ट मिलेगा।
कैमरे में आपको बोकेह इफेक्ट भी मिलेगा। इस फोन में 3050 एमएएच की बैटरी दी गई है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और इसकी कीमत 7,599 रुपये है। फोन की बिक्री ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। CAMON iAce2x के अलावा कंपनी ने CAMON iAce2 भी पेश किया है जो कि 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है, बाकि इस फोन के सभी फीचर्स CAMON iAce2x की तरह ही हैं।