Xiaomi Mi A3 के लिए फरवरी में जारी होगा एंड्रॉयड 10 का अपडेट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 16 Jan 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A3 Android 10 Update to Be Rolled Out in February Confirms
mi a3 - फोटो : 9to5Google

    शाओमी ने अपने स्टॉक एंड्रॉयड स्मार्टफोन Xiaomi Mi A3 के लिए जारी होने वाले एंड्रॉयड 10 की पुष्टि कर दी है। एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए कंपनी ने कहा है कि एमआई ए3 के लिए फरवरी मे स्टेबल एंड्रॉयड 10 जारी किया जाएगा। बता दें कि हाल ही मे कंपनी ने 2018 में लॉन्च हुए एमआई ए2 के लिए एंड्रॉयड 10 का अपडेट जारी किया है।

    एंड्रॉयड 10 के अपडेट को लेकर तमाम Mi A3 यूजर्स ट्विटर पर शाओमी से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। शाओमी ने एमआई ए2 के अलावा हाल ही में रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 के लिए एंड्रॉयड 10 का अपडेट जारी किया है।

    विज्ञापन

    पिछले साल एमआई ए3 की लॉन्चिंग के दौरान भी कंपनी ने कहा था कि इस फोन को सबसे पहले एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलेगा, हालांकि अपडेट में अब देरी हो रही। कंपनी ने इस देरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि आखिर अपडेट अभी तक क्यों जारी नहीं किया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि शाओमी एंड्रॉयड वन प्रोजेक्ट के तहत पहली बार एमआई ए1 स्मार्टफोन को रिलीज किया था जो सोशल मीडिया पर गरीबों के मसीहा के नाम से मशहूर हुआ था। एमआई ए3 को फरवरी के मध्य में एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें