Xiaomi Mi A2 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन एमआई ए2 आज यानि 8 अगस्त 2018 को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में शाम 4 बजे हुई। शाओमी एमआई ए2 की बिक्री अमेजॉन इंडिया से 16 अगस्त से होगी। बता दें कि शाओमी एमआई ए2 का 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। यह फोन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को साथ एक बैक कवर फ्री में मिलेगा।
एमआई ए2 की स्पेसिफिकेशन
एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D का कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी है।। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि एमआई ए1 में 625 प्रोसेसर था। यह फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज वेरियंट में जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। फिलहाल 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
एमआई ए2 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ बैक कवर भी फ्री में मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इस फोन में भी एंड्रॉयड वन मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है।
एमआई ए2 की कीमत
एमआई ए2 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5TB डाटा मिल रहा है। फोन के लिए प्री आर्डर कल दिन में 12 बजे शुरू होगा। वहीं पहली सेल 16 अगस्त से होगी।