Xiaomi Mi 5X हुआ लॉन्च, इसमें है डुअल कैमरा, जानें कीमत

शाओमी ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन एमआई 5एक्स लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत की बात करें तो कंपनी कम बजट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दे रही है। कैमरा सेटअप देखने में आईफोन 7 प्लस जैसा ही दिख रहा है। साथ ही फोन में शाओमी का एंड्रॉयड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 9 दिया गया है। वहीं कंपनी का दावा है कि इस फोन की ऑडियो क्वालिटी पहले से बेहतर होगी।
शाओमी एमआई 5एक्स की स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0 आधारित MIUI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम, 2GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है।
फोन के कैमरे की बात करें तो रियर में 12 मेगापिक्सल के 2 कैमरे हैं। इनमें पहले कैमरे का अपर्चर f/2.2 और दूसरे का f/2.6 है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11ac, GPS/A-GPS, USB Type-C port और 3.5mm का हेडफोन जैक है।
इसके अलावा फोन में हाइक्वालिटी DHS Audio Calibration Algorithm के साथ दिया गया है। फोन में 3080mAh की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो चीन में फोन की कीमत CNY 1,499 यानी करीब 14,200 रुपये है। फोन ब्लैक, गोल्ड और पिंक कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। हालांकि यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।