Xiaomi ने पेश किया 86 इंच Mini LED TV, घर को बना देगा सिनेमा हॉल, जानें फीचर्स
Master Series 86 Inch Mini LED TV को बेहतर हार्डवेयर बेनिफिट्स जैसे कलर गेमोट, हाई कंट्रास्ट और रिफाइंड डायनेमिक पार्टिशनिंग के साथ पेश किया गया है। टीवी में 86 इंच की स्क्रीन है, जो मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी से लैस है।

विस्तार
शाओमी ने अपनी मास्टर सीरीज स्मार्टटीवी के तहत नई मास्टर सीरीज 86 इंच मिनी एलईडी टीवी (Master Series 86 Inch Mini LED TV) को पेश कर दिया है। इस टीवी को बेहतर हार्डवेयर बेनिफिट्स जैसे कलर गेमोट, हाई कंट्रास्ट और रिफाइंड डायनेमिक पार्टिशनिंग के साथ पेश किया गया है। टीवी में 86 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ सामान्य एलईडी बैकलाइटिंग के मुकाबले बेहतर स्क्रीन क्वालिटी मिलती है। कंपनी टीवी को कल यानी 18 अप्रैल को Xiaomi 13 Ultra और Xiaomi Mi Band 8 के साथ लॉन्च कर सकती है।
शाओमी मास्टर सीरीज 86 इंच मिनी एलईडी टीवी, शाओमी की हाई-एंड "मास्टर" टेलीविजन सीरीज का नया डिवाइस है। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में मामले में टीवी के साथ कई बदलाव किए गए हैं। एक प्रीमियम टीवी प्रोडक्ट के रूप में इसके साथ साउंड क्वालिटी से लेकर रिफ्रेश रेट और रिस्पांस टाइम तक की परफॉरमेंस महत्वपूर्ण है। हालांकि, शाओमी ने अभी तक इन क्षेत्रों में टीवी के प्रदर्शन का खुलासा नहीं किया है।
शाओमी के इकोसिस्टम के तहत, टीवी में कंपनी की इनहाउस "मल्टी-स्क्रीन कलर कंसिस्टेंसी" तकनीक भी है, जो टेलीविजन, स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच लगातार कलर डिस्प्ले सुनिश्चित करती है। यह मूल रूप से स्मार्टफोन या टैबलेट से स्क्रीन मिररिंग करते समय कलर इन-कंसिस्टेंसी को कम करता है। शाओमी ने इस टीवी के लिए एक नया सेल्फ डेवलप्ड इंजन भी जारी किया है, जो टीवी के साथ पूरी तरह से फोटो की क्वालिटी एल्गोरिदम को रिकंस्ट्रक्ट करता है।
शाओमी के नए फ्लैगशिप Xiaomi 13 Ultra और Mi Band 8 को भी 18 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 13 Ultra को Leica ब्रांडिंग कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ Summicron लेंस और Sony IMX989 और Sony IMX858 सेंसर मिलेंगे। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसके साथ प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। वहीं फोन के साथ अन्य कैमरा सेंसर भी 50 मेगापिक्सल के मिलेंगे।
- Google App Ban: गूगल ने 36 लोकप्रिय एप्स पर लगाया प्रतिबंध, आपके फोन में भी हैं तो तुरंत कर दें डिलीट
- Netflix Down US: नेटफ्लिक्स का सर्वर पड़ा ठप, हजारों यूजर्स परेशान, नहीं खुल रही वेबसाइट
- Realme 11 : जल्द भारत में लॉन्च होगी रियलमी की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज, कम कीमत में मिलेगी 12GB रैम
- JioCinema: जियो सिनेमा नहीं रहेगा फ्री! IPL 2023 के बाद शुल्क लेने की तैयारी कर रही कंपनी