दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बना भारत, 2019 में Xiaomi ने मारी बाजी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 08 Feb 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi leads in India smartphone market as samsung Oppo vivo and realme says IDC and CMR
xiaomi no 1 - फोटो : social media

    भारत में मोबाइल निर्माता कंपनियों की संख्या 250 के करीब हो गई है और यह सब महज 6-7 सालों में हुआ है। भारत में स्मार्टफोन की बिक्री भी खूब हो रही है। साल 2019 में 2018 के मुकाबले भारत में स्मार्टफोनों की बिक्री आठ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15.25 करोड़ पहुंच गई है।

    इसी के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन गया है। पहले पायदान पर चीन है। इसकी जानकारी रिसर्च कंपनी आईडीसी ने दी है। आईडीसी ने कहा है कि साल 2020 में स्मार्टफोन की बिक्री में वृद्धि 10 फीसदी से कम रहेगी।

    विज्ञापन

    साल 2019 में शाओमी ने भारत में सबसे ज्यादा 4.36 करोड़ स्मार्टफोन बेचे जो कि किसी मोबाइल ब्रांड का एक साल में सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड है। पिछले साल शाओमी की बिक्री 9.2 फीसदी और बाजार में हिस्सेदारी 28.6 फीसदी बढ़ी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं 20.3 फीसदी के साथ सैमसंग दूसरे नंबर पर, 15.6 फीसदी के साथ वीवो तीसरे, 10.7 फीसदी के साथ चौथे नंबर पर और 10.6 फीसदी के साथ रियलमी पांचवे नंबर पर ही है। चौथी तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़कर 3.69 करोड़ रही।

    बता दें कि इससे पहले रिसर्च एजेंसी सीएमआर ने भी अपनी रिपोर्ट जारी की थी जिसके मुताबिक साल 2019 में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी की हिस्सेदारी 29 फीसदी, सैमसंग की 23 फीसदी, वीवी की 16 फीसदी, रियलमी की 10 फीसदी और ओप्पो की 8 फीसदी रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें