Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया पहला वायरलेस पावरबैंक, कीमत 2,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Mar 2020 03:07 PM IST
सार

Mi Wireless पावरबैंक की कीमत है 2,499 रुपयेदो फोन एक साथ कर सकेंगे चार्ज12 लेयर की सिक्योरिटी से है लैस

विज्ञापन
Xiaomi launches its first wireless Power Bank in India priced at Rs 2,499
Xiaomi wireless Power Bank - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    Xiaomi ने भारत में अपना पहला वायरलेस पावरबैंक लॉन्च कर दिया है। शाओमी के इस पावरबैंक को एमआई वायरलेस पावरबैंक नाम दिया गया है। इसकी क्षमता 10000mAh की है। Mi Wireless पावरबैंक में 10वॉट का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि वायर से 18वॉट की चार्जिंग मिलेगी।

    Qi सर्टिफाइड इस पावरबैंक में टू-वे चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसमें टाइप-सी इनपुट है, हालांकि शाओमी के इस पावरबैंक से आप फिलहाल शाओमी के फोन चार्ज नहीं कर सकेंगे, क्योंकि भारत में शाओमी का ऐसा कोई फोन नहीं है जिसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट हो।

    विज्ञापन

    एमआई के 10000mAh वायरलेस पावरबैंक की कीमत 2,499 रुपये है। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला सैमसंग के वायरलेस पावरबैंक से है जिसकी कीमत 3,698 रुपये है। एमआई के इस पावरबैंक से एक साथ दो डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा। शाओमी के इस पावरबैंक में 12 लेयर की सिक्योरिटी है जो कि पावरबैंक को ग्रम होने और शॉर्ट सर्किट से बचाता है। इसका वजन 230 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि शाओमी ने हाल ही में भारत में रेडमी नोट 9 सीरीज पेश की है जिसके तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स शामिल हैं। रेडमी नोट 9 सीरीज की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें