Realme X2 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 64 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 17 Dec 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Realme X2 Launched in India with 64MP rear camera price and specifications
REALME X2 - फोटो : social media

    Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme X2 को लॉन्च कर दिया है। रियमली एक्स2 के साथ कंपनी ने अपना पहला रियलमी बड्स एयर भी पेश किया है। बता दें कि रियलमी एक्स2, चीन में लॉन्च हुए Realme XT 730G का भारतीय वर्जन है। Realme XT में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी नेrealmePaySaएप भी पेश किया है जिसके जरिए महज 5 मिनट में 8,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लिया जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः Realme Buds Air भारत में हुआ लॉन्च, ऑटोमेटिक कनेक्शन का है फीचर

    Realme X2 की स्पेसिफिकेशन

    Realme X2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    Realme X2 का कैमरा

    रियलमी एक्स2 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Redmi Note 8 Pro VS Realme X2: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

    Realme X2 की कनेक्टिविटी

    कनेक्टिविटी की बात करें तो रियलमी एक्स2 में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। रियलमी के फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो 30वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

    Realme X2

    की कीमत

    कीमत की बात करें तो रियलमी एक्स2 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से होगी। फोन के साथ जियो की ओर से 11,500 रुपये का फायदा मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें