माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए Bharat 2 Plus, Bharat 3, और Bharat 4 स्मार्टफोन, जानिए खासियत

घरेलू स्मार्टफोन मेकर कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक साथ तीन स्मार्टफोन Bharat 2 Plus, Bharat 3, और Bharat 4 को पेश किया है। ये तीनों ही डिवाइस माइक्रोमैक्स की वेबसाइट पर फीचर्स के साथ लिस्टेड कर दिए गए हैं। हालांकि फीचर्स के साथ इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। ये तीनों ही स्मार्टफोन डुअल सिम और 4जी VoLTE-इनेबल होंगे।
पढ़ें: 7 हजार से भी कम में 4000mAh बैटरी, 5.5 इंच डिस्प्ले और फ्रंट फ्लैश वाला स्मार्टफोन
कंपनी ने भारत सीरीज का शुरुआत अप्रैल में ही थी और Bharat 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी दावा करती है कि लॉन्चिंग के 50 दिन के भीतर ही इसकी 20 लाख यूनिट बिक गई थी।
माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस के फीचर्स

माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस स्मार्टफोन में 4 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 480 x 800 पिक्सल है। यह एंड्रॉइड 7.0 नूगा पर काम करेगा। फोन में 1,600mAh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक 16 घंटे का टॉकटाइम और 160 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 1 जीबी की रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है।
माइक्रोमैक्स भारत 3 के फीचर्स

माइक्रोमैक्स भारत 3 में 4.5 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 480 x 854 पिक्सल है। यह एंड्रॉइड 7.0 नूगा पर काम करेगा। फोन में 1 जीबी की रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। भारत 3 स्मार्टफोन में 2000mAh की बैटरी दी गई है। फोन का रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
माइक्रोमैक्स भारत 4 के फीचर्स

माइक्रोमैक्स भारत 4 स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल है। फोन में 2500mAH की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक 6-7 घंटे का टॉकटाइम और 175 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसमें 1 जीबी की रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। यह एंड्रॉइड 7.0 नूगा पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में दोनों ही कैमरे 5 मेगापिक्सल के दिए गए हैं।