शाओमी की स्मार्ट लाइट मोशन सेंसर के साथ हुई लॉन्च, कीमत 600 रुपये से कम

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने स्मार्ट लाइट एमआई मोशन एक्टिवेटेड नाइट लाइट 2 (Mi Motion-Activated Night Light 2) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट लाइट में यूजर्स को मोशन सेंसर मिलेगा, जो किसी भी चीज को डिटेक्ट कर लाइट को ऑन कर देगा। तो ऐसे में अगर आप अपने कमरे में जाएंगे, तो लाइट अपने-आप ऑन हो जाएगी और आपके बाहर आते ही लाइट कुछ सेकेंड के बाद बंद हो जाएगी। वहीं, कंपनी ने इस स्मार्ट लाइट की कीमत 599 रुपये है।
यूजर्स शाओमी की इस लाइट को अपने हिसाब से कहीं भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस लाइट में दो ब्राइटनेस लेवल मिलेंगे और यह लाइट 360 डिग्री पर रोटेट होगी। लेकिन, इस लाइट को रोजाना इस्तेमाल होने वाली एलईडी लाइट्स की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। वहीं, ग्राहक इस लाइट को कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकेंगे।
नोट: इस स्मार्ट लाइट में AA साइज की बैटरी का इस्तेमाल होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इससे पहले वायरलेस माउस को पेश किया था। यूजर्स को इस माउस में पांच फिजिकल बटन और टू-वे स्क्रॉल वील का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस डिवाइस में आरएफ 2.4 गीगा हर्ट्ज प्रोटोकॉल तकनीक दी गई है। वहीं, इस माउस की कीमत 499 रुपये है।
यूजर्स इस पावर बैंक के जरिए फोन और अन्य डिवाइस चार्ज करने के साथ गाने सुन सकेंगे। साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट्स मिलेंगे। इस पावरबैंक में 10,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, रेडियो वाले पावरबैंक की कीमत 138 चीनी युआन (करीब 1,408 रुपये) है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले हैंड वॉर्मर वाला पावर बैंक ग्लोबल लेवल पर उतारा था।
- सैमसंग Galaxy S10 Lite आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट
- सोनी वॉकमैन सीरीज की भारत में हुई वापसी, एंड्रॉयड और एचडी टचस्क्रीन का मिलेगा सपोर्ट
- PremiumAV ने भारत में वायरलैस इयरबड्स किए लॉन्च, मिलेगी 3,500 mAh की बैटरी
- 7,000 रुपये से कम कीमत में खरीदें ये पांच स्मार्टफोन, मिलेंगे दो रियर कैमरे